Pilibhit News: स्क्रब टाइफस का केस मिलने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत/बिलसंडा। करेली गांव में आठ साल के बालक में स्क्रब टाइफस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। बीमारी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बालक के परिवार के साथ ही आसपास के लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई। टीम ने गांव में कैंप लगाकर 68 लोगों के नमूने लिए। बालक के परिवार के सभी सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सबसे पहले संक्रमित बालक के परिवार के सदस्यों की जांच की। इसके बाद गांव के अन्य लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाईअधिकारियों ने ग्रामीणों से बीमारी से संबंधित जानकारी लेने के साथ ही लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। जांच के दौरान 68 ग्रामीणों के नमूने लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.