Pilibhit News: स्कूल में बिगडी छात्र की हालत, कैप्सूल का मचा शोर
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। बंडा रोड पर स्थित एक स्कूल में छात्र की हालत बिगड़ गई। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन के होश तब उड़ गए, जब बताया गया कि दोस्त ने नशीले कैप्सूल खिला दिए। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि प्रबंधन ने मामला स्कूल परिसर का होने का दावा किया।थाना घुंघचाई क्षेत्र में बंडा रोड पर संचालित एक निजी स्कूल का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 11वीं कक्षा का छात्र नशीले कैप्सूल लेकर स्कूल पहुंचा। उसने अपनी कक्षा में पढ़ने वाले दोस्त को नशीले कैप्सूल खिला दिए। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी आने लगी। जानकारी लगते ही स्कूल में खलबली मच गई। शिक्षकों ने छात्र से जानकारी की तो उसने दोस्त के नशीले कैप्सूल खिलाने के बारे में बताया। अचेत हुए छात्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.