पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बीईओ ने आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र संख्या बढ़ाने और एक स्कूल में पुताई संतोषजनक न मिलने पर दोबारा पुताई के निर्देश दिए गए। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने लालपुर, बानगंज और शिवनगर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान लालपुर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्र संख्या कम मिली। बीईओ ने संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वानगंज के उच्च प्राथमिक स्कूल में कराई रंगाई पुताई पर उन्होंने असंतोष जाहिर किया। कंपोजिट ग्रांट से मई माह में स्कूल की रंगाई कराई गई थी। बीईओ ने दोबारा रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जांच में हस्ताक्षर कर लापता मिली सहायक अध्यापिका यह भी पढ़ें- Gangapar News: पौधरोपण स...