पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जहानाबाद क्षेत्र में अचानक मगरमच्छ देखे जाने से दहशत फैल गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर गोटिया के बीच कंपोजिट विद्यालय के परिसर में मगरमच्छ घूमता देखे जाने की सूचना प र भारी भीड़ जमा हो गई। बताते हैं कि विद्यालय के समीप पानी निकास के लिए बने नाले में मगरमच्छ आ गया था। विद्यालय परिसर में मगरमच्छ को पकड़ने की गांव वाले हिम्मत नहीं जुटा सके। तब पहुंचे वन विभाग के रणजीत सिह उर्फ फौजी, सौरभ, प्रेम पाल ने दलबल के साथ मगरमच्छ को पकड़ने का रेस्क्यू अभियान चलाया और मगरमच्छ को पकड़ कर देवहा नदी में छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: आबादी के पास पहुंचे मगरमच्छ को शारदा सागर डैम में छोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...