Pilibhit News: स्कूल गेट पर छुट्टा गोवंशों का जमावड़ा, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: लालपुर। क्षेत्र के गांव शिवनगर स्थित जूनियर हाईस्कूल के मुख्य गेट पर आवारा गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्कूल आने-जाने के समय गेट के आसपास पशुओं के बैठे रहने से छात्र-छात्राओं को निकलने में दिक्कत होती है। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय गेट पर बच्चों की भीड़ रहती है। ऐसे में यदि कोई पशु अचानक आक्रामक हो जाए तो हादसा हो सकता है। छोटे बच्चों के लिए खतरा और अधिक बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव और स्कूल के आसपास आवारा गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी है, लेकिन उन्हें हटाने की व्यवस्था नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: गोशाला बनी शहर की सड़कें, जिधर देखो उधर गोवंश अभिभावकों ने ग्राम पंचायत व संबंधित जिम्मेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.