Pilibhit News: स्कूली बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व
पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में छात्राओं ने छात्रों को रक्षासूत्र बांधे और छात्रों ने उन्हें रक्षा का वचन दिया। प्रधानाचार्य डा. रविशरण सिंह चौहान ने रक्षा बंधन के महत्त्व को बताते हुए कहा कि रक्षा वंधन का त्योहार पवित्र श्रावण मास में मनाया जाता है और यह पारस्परिक सुरक्षा एवं उत्सव का प्रतीक है। इधर, सरस्वती शिशु मन्दिर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन कर उत्सव का शुभारंभ किया। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर सुंदर-सुंदर राखियां बांधीं और उनके माथे पर तिलक लगाकर मंगलकामनाएं कीं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: रक्षाबंधन पूर्व भाईचारे, स्नेह और सामाजिक समरसता का दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.