पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बाजार में सामान खरीदने गई एक महिला को सोना दोगुना करने का लालच देकर नकदी और जेवर ठग लिए। महिला के पुत्र की तहरीर पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला रंजीत सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारे वाली गली निवासी राहुल राठौर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया किउनकी माता गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय हरस्वरूप राठौर शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाजार सामान खरीदने जा रही थीं। रास्ते में छतरी चौराहे के समीप दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर सोना दोगुना करने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर महिला ने अखाड़ा मंदिर के पास आरोपितों को पांच हजार रुपये नकद तथा कान के क...