Pilibhit News: सोनार और मोची ट्रेड में ऑनलाइन आवेदन करें
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जिले में सोनार एवं मोची ट्रेडों में दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बेवसाइट एमएसएमई डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन पत्र किए जा सकते हैं। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो। आवेदक पारम्परिक सोनार एवं मोची के क्षेत्र में कार्य करता हो। आवेदन करने वाले आवेदक-आवेदिकाओं का चयन जिला स्तरीय साक्षात्कार समिति द्वारा किया जाएगा। उप आयुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क एवं आवासीय होगा। दस दिवसीय प्रशिक्षण स्थल तहसील अथवा जनपद मुख्यालय पर होगा। परम्परागत कारीगरों द्वारा प्रयोग किये जा रहे औजार पुरानी तकनीकी पर आधारित है। व्यवसाय के सफल संचालन के लिए उन्नत किस्म के टूलकिट का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.