पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सोमवार सुबह सोंधा-पजाबा गांव के बीच चकरोड़ पर तेंदुआ दिखा। खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने दूर से मोबाइल में उसकी तस्वीर कैद कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बारिश के कारण इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। पहले से तेंदुआ और हाथी दिखने से परेशान ग्रामीण अब बाघ की खबर से दहशत में हैं। सूचना पर वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने व अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...