पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम आलोक कुमार ने धान फसल की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों को लेने के लिए ब्लाक मरौरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैदपुर में धान फसल की कटाई की स्थिति का जायजा लिया।

फसल की कटाई और उत्पादकता क्षेत्रीय लेखपाल देवेन्द्र सिंह व कानूनगो केपी सिंह ने सैदपुर के किसान किशन सिंह गाटा संख्या 45 और नंद किशोर गाटा संख्या 130 के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10 गुणा 10 गुणा 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने धान की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें दो गाटों का क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। प्रथम गाटा संख्या में धान की उत्पादकता 26.130 किग्रा और द्वितीय 21.580 किग्रा फसल प्राप्त हुई।

किसानों के लिए सुझाव डीएम ने सैदपुर गा...