Pilibhit News: सेवा सेतु आयोजन जलभराव के बीच शुरू
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: बिलसंडा। सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लाक में सोमवार को पहले दिन विधायक विवेक वर्मा ने बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी और योजनाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया। भारी बारिश के कारण पूरे ब्लाक परिसर, बीडीओ, एडीओ, बाल विकास दफ्तर में एक फिट तक पानी भरा होने के बाबजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुद बीडीओ अमित शुक्ला स्टाफ संग पानी में घुसकर पहुंचे। बाल विकास विभाग से जुड़ी महिलाओं से लेकर पर प्रभारी सीडीओपी व अन्य अफसर पानी मे घुसकर यहां पहुंची। चारों ओर पानी भरा होने के बाद भी कार्यक्रम आयोजन में दिक्कतें हुईं। ये आयोजन सात दिन तक चलेगा। ऐसे में जलभराव के बीच लोग परेशान हैं। बीडीओ में बताया कि कार्यक्रम पहले से ही आयोजित था। बारिश अचानक तीन दिन तक लगातार हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.