पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को समर्पित 25 वर्ष पूरे होने पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान सुशासन सेवा संवाद का आयोजन किया गया। पंचायत से पार्लियामेंट तक के मुद्दों पर संवाद किया गया।मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने अपने विचार भी रखे। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की ऊर्जा काबिल ए तारीफ रही। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय ने कहा कि भाजपा सपा में फर्क साफ है। भाजपा सेवा का संकल्प लेकर काम करती है और सपा अपने नेता के जन्मदिन ...