पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद में तैनात उप निरीक्षक ज्ञानचंद पुलिस विभाग में 60 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने रुंधे स्वर में जहानाबाद में तैनाती के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने उन्हें दुशाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहकर समाज और जनता की सेवा करते हैं, अब उनके लिए परिवार के साथ समय बिताने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Godda News: सेवानिवृत्त पुलिस निरी...