Pilibhit News: सेल्हा में पशु आरोग्य शिविर में 214 पशुओं का हुआ पंजीकरण
पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: कलीनगर। ग्राम सेल्हा में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 214 पशुओं का पंजीकरण कर उनकी जांच और उपचार किया गया। शिविर में पशुओं को कृमिनाशक दवाएं पिलाई गईं और बांझपन से संबंधित समस्याओं का उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों ने गाय, भैंस, बकरी और बछड़ों की बारी-बारी से जांच की। जरूरत के अनुसार पशुपालकों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण और पशु चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।शिविर में डिप्टी सीबीओ मनीषा चौधरी, बीओ डॉ. नुरुल हुदा, बंगाली बाबू, विशाल शर्मा, श्याम सिंह, विपिन कुमार और वीर सिंह सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.