पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पूरनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के राहुल नगर सिकवाली में सूखे साल के पेड़ ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद भी सड़क से नहीं हटे गिरे पेड़, हादसों का खतराखतरे की सूचना ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने हरिपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजकर सूखे पेड़ों को तत्काल हटवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने दिए गए पत्र में बताया है कि प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान सूखे साल के पेड़ ग्रामीणों के घरों पर गिर जाते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी वन विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि गांव के किनारे स्थित एक सूखा पेड़ बुधवार सुबह मकान पर गिर गया, जिससे मकान और प्लास्टर शेड क्षतिग्रस्त हो गया।आवश्यक कार्रवाई की मांग...