पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का जनपद मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा की अध्यक्षता में 63 जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर गरीब, पिछड़े, वंचित समाज की आवाज बनकर संघर्ष की राह पर चलने वाले एक सच्चे जननेता है, जिन्होंने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों, गरीबों की आवाज को मंच दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की लड़ाई सब के हक और अधिकार के लिए प्रयास किया। पार्टी से हजारों की संख्या रोज लोग जुड़ रहे हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई ...