Pilibhit News: सुहागिनों ने चंद्र दर्शन कर मांगा अखंड सुहाग
पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गुरुवार को करवाचौथ पर अखंड सुहाग की मनोकमाना करते हुए सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख कर पति की लंबी उम्र और परिवार के लिए खुशहाली और समृद्धि मांगी। शाम को पहले मंदिरों में संयुक्त रूप से अशोक कॉलोनी में पूजन किया गया। बाद पति के साथ चंद्रदर्शन कर अर्घ्य दिया गया। स्नेह वश पति देव ने हमसफर को जल के साथ अन्न ग्रहण कराते हुए उपहार और आशीष भी दिया। हिन्दू धर्म के अंतर्गत महिलाओं ने पति समेत परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूरे दिन श्रद्धाभाव से उपवास किया। महिलाओं ने सुबह से ही पूजन अराधना और अनुष्ठान किया। स्नान ध्यान कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए भगवान से आशीष लिया गया। इसके बाद घरों में खीर पूड़ी समेत अन्य पकवान बनाए गए। अगले माह दीपोत्सव से पूर्व 11 दिन पहले करवाचौथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.