पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव अमरा करोड़ के किशोर की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत का कारण हैगिंग आने के बाद इस मामले ने नया पड़ा मोड़ ले लिया है। बीसलपुर के गांव अमरा करोड़ निवासी नन्हेलाल के पुत्र 17 वर्षीय सुरजीत का शव चार दिन पूर्व गन्ने के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर लटका मिला था।

हत्या और आत्महत्या की जाँच मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस के ही कुंवरसेन उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र सौरभ कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सुनीता देवी को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए। मौत का कारण हैगिंग बताया गया है। जिससे सुरजीत की मौत का मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है। किशोर...