Pilibhit News: सुनगढ़ी पुलिस ने 1.392 किलो गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने चिड़ियादाह मार्ग पर घेराबंदी कर एक युवक को 1 किलो 392 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ने पूछताछ में अपना नाम थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अनिल वर्मा पुत्र माखनलाल बताया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि शनिवार रात आसाम रोड चौकी पुलिस अलीगंज चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर गायबोझ की ओर से आ रहे युवक को चिड़ियादाह मार्ग पर पकड़ लिया। उसके पास से मादक पदार्थ मिलने की जानकारी पर सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी के सामने तलाशी ली गई तो उसके पास थैले से गांजे के 50 पाउच और कुछ खुला गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में सुनगढ़ी निवासी तरुण जायसवाल से गांजा खरीदने की बात बताई। है तरूण की नौगवां चौराहे के समीप भां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.