पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में जंगली हाथी की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार रात करीब 11 बजे नौजलिया नंबर-दो गांव में नेपाल के हाळाी ने दस्तक दे दी। हाथी ने ग्रामीण का झोपडीनुमा घर तहस नहस कर दिया। गनीमत रही कि इस दौरान परिवार के लोग दूसरे घर में सो रहे थे। आहट पाते ही परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान को बचाया।। पीटीआर में इस समय नेपाल के हाथियों की दस्तक लोगों की नींद उडाए हुए हैं। नेपाल के हाथियों की ओर से फसलों के साथ ही जंगल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सभी रेंजों में दस्तक से लोगों में भय का माहोल है। शनिवार की रात एक नेपाल का हाथी सीमांत गांव नौजलिया नंबर दो में पहुंच गया। यहां के रहने वाले निकुंज गाईन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हाथी ने...