पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सीमा चौकी शारदापुरी में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं और लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहयोग प्रदान करना है। उपस्थित लाभार्थियों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में किए जा रहे नागरिक कल्याण एवं जनहितकारी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...