पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज में अंतर-हाउस शतरंज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ब्रह्मपुत्र, गंगा, गोदावरी एवं यमुना हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग से ब्रह्मपुत्र हाउस के पानव जगोता ने प्रथम व गंगा हाउस के अनिकेत सक्सेना ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में गंगा हाउस की श्रेया सक्सेना ने प्रथम व यमुना हाउस की हनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में बालक वर्ग से गोदावरी हाउस के मोहम्मद दाऊद ने प्रथम व यमुना हाउस के मृत्युंजय ने द्वितीय स्थान तथा बालिका वर्ग में गोदावरी हाउस की बंधन ने प्रथम व गंगा हाउस की हरगुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता कराई गई। बालिका वर्ग से गोदावरी हाउस और गंगा हाउस फाइनल में पहुँचे, जिसमें गंगा हाउस विजयी रहा। गोदा...