Pilibhit News: सीतापुर की निर्माण फर्म को नोटिस, जेसीबी से उखड़वाई सड़क
पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पांच करोड़ की लागत से सात किलोमीटर में बनाई जा रही सड़क की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद जेसीबी से छह सौ मीटर सड़क को उखाड़ा गया। यही नहीं शिकंजा कसते हुए ममरेज कंस्ट्रेशन सीतापुर के नोटिस जारी कर काम सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने पूरे मामले की रिपोर्ट बना कर मंडलीय अधिकारियों को भेजी है। इस पर डीएम ने भी अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट तलब की है। सात किलोमीटर के मार्ग पर पांच करोड़ की लागत से गजरौला मार्ग पर भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। यहां खराब क्वालिटी का काम बता कर ग्रामीणों ने विरोध जताया था। सूचना के बाद अधिशासी अभियंता ने काम को रुकवा दिया था। आरोप है कि मानक विहीन सामग्री के इस्तेमाल से यह सड़क बिल्कुल नहीं चल सकेगी। पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.