पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने विकास भवन स्थित सरकारी दफ्तरों में सुबह सवा दस बजे औचक निरीक्षण किया, जिससे हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एआर सहकारी समितियां, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम-रोजगार आदि कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान समाज कल्याण कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लता कुमारी, यूपी नेडा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक अमित कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक नदीम अहमद, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमित कुमार अनुपस्थित पाए...