पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कचहरी में लगे डयूटी प्वांइटों को देखकर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से डयूटी करने को कहा। कचहरी परिसर में लगे मेटल डिटेक्टर को चेक किया गया। उन्होंने मेटल डिटेक्टर डयूटी पर लगे पुलिसकर्मियों से बिना चेकिंग के किसी को प्रवेश न करने देने की हिदायत दी। इसके अलावा कचहरी परिसर में लगे सीसी कैमरों को भी चेक किया। कचहरी में तैनात पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों की एक टीम को लगातार भ्रमण करने और आते जाते वादकारियों पर नजर रखने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...