Pilibhit News: सीएचसी-पीएचसी में आज से बदलेगा ओपीडी का समय
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मौसम में बदलाव के साथ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में ओपीडी का समय गुरुवार से बदल जाएगा। अब सभी सीएचसी और पीएचसी में मरीजों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी। ओपीडी का यह नया समय शीतकाल तक लागू रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसम के अनुसार अस्पतालों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब तक निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही ओपीडी गुरुवार आज से नए समय पर शुरू होगी। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी इसी समय के अनुसार ओपीडी में अपनी सेवाएं देने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन के साथ ही ओपीडी का समय बदला गया है। शीतकाल समाप्त होने के बाद ओपीडी के समय में फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.