Pilibhit News: सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: बीसलपुर। सरकारी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी राजकिशोर वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सरकारी अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय राजकिशोर वर्मा शनिवार सुबह बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह दोपहर करीब एक बजे घर पर गए थे। भोजन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद राजकिशोर वर्मा को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को मिली, अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। राजकिशोर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.