पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के लिए जिला स्तर पर टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटवाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन/बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती पावर लिफिटंग, क्रिकेट व हाकी का चयन ट्राल्यस छह अगस्त को सुबह दस बजे से होगा, जिसमें सिविल सर्विसेज के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इस चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले अधिकारी और कर्मचारियो को अपने विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष से अपने कार्यरत होने का प्रमाण पत्र लाना होगा और चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता आदि की सुविधा उनके विभाग से मिलेगी। खेल कार्यालय की ओर से यात्रा भत्ता की सुविधा नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Shamli News: 21वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चौंपियनशि...