Pilibhit News: सिलेंडर से घर में लगी आग, मासूम की जिंदा जलकर मौत, पांच झुलसे
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर में चाय बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से एक बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाई गई एक बच्ची की मौत हो गई। अन्य झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। हादसे के बाद पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी नरेश जोशी पुत्र रघुवीर प्रसाद के घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे चीख पुकार मच गई। आग की चपेट में आने से नरेश जोशी, उनका 14 वर्षीय बेटा वासु, नौ वर्षीय पुत्री माही और उनकी पत्नी ज्योति झुलस गईं। इस दौरान नरेश जोशी के घर खेलने आई उनकी दो वर्षीय भतीजी विष्टी पुत्री सागर जोशी की आग में झुलसकर मौत हो गई। आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। आस पड़ोस के लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.