Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट ने चिकित्सकों संग किया पौधरोपण
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। वन महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को जिला क्षय रोग केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और संरक्षण का संकल्प दिलाया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग केंद्र के चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता, सुपरबाइजर राजेश गंगवार, शेरसिंह चौरान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया यह भी पढ़ें- Sambhal News: सदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.