पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सावन माह में कांवड यात्रा शुरू होने को है। इस बीच नगर में प्रमुख कांवड़ मार्गों पर जल निगम द्वारा कराई जा रही सड़क खोदाई को लेकर लोगों में रोष है। पूरे मामले में डीएम को पत्र सौंप कर समस्या को दूर कराने की मांग की गई है। समस्या सामने आने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम से वार्ता कर सड़कों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम बुधवार को मार्गों का निरीक्षण करेंगे। वार्ड संख्या 25 के सभासद साकेत सक्सेना ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर चल रही खोदाई को तत्काल रोकने, सड़क की मरम्मत कराने तथा अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hathras News: कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई दिक्कत बता दें नई पाइप लाइन बिछाने के नाम पर दूधिया मंदिर से निकलन...