पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: जहानाबाद/​बरखेड़ा। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जहानाबाद और बरखेड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। ​जहानाबाद थाने में आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,सीओ सदर नताशा गोयल ने कांवड़ियों और चेहल्लुम के ताजियादारों की बैठक को संबोधित करते हुए नई परंपरा न डालने की अपील की। बैठक में कहा गया कि कांवड़ निर्धारित मार्गों से ही निकाली जाए। यदि किसी प्रकार की अव्यवस्था होती है तो पुलिस को सूचना दे। थाना बरखेड़ा में शांति समिति की बैठक में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- La...