पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जोगराजपुर में सामान बदलने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर निवासी मुन्ने बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मोहसिन राजा लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र है। आरोप है कि मोहसिन जोगराजपुर रेलवे स्टेशन के पास सामान लेने गया था। इसी दौरान सामान बदलने को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। मोहसिन ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। तहरीर में घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही गई है।...