Pilibhit News: साफ सफाई के बाद की तैयारियां धरी रह गई
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: जहानाबाद। विकासखंड ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत कटैया इस्लाम के अंतर्गत विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजिविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत नहर से दीपक के खेत से ठाकुरदास के खेत तक चकरोड के निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर नहर की पुलिया पर जिलाधिकारी का आगमन तय था। पर अचानक कार्यक्रम रद हो गया। डीएम के आगमन से पूर्व यहां साफ सफाई व रंग रोगन कराया गया था। कार्यक्रम स्थल पर फ्लेक्सी और सीमेंटेड बोर्ड को भी लगाया गया था। पर कार्यक्रम निरस्त होने से जनता मायूस होकर लौट गई। बता दें कि कार्यक्रम स्थल पर लगे बोर्ड पर निर्माण आरंभ होने की तिथि तो हैं पर समाप्ति की तारीख नहीं है। चक रोड निर्माण इंटरलॉक या मिट्टी अथवा खड़ंजा का कोई भी जिक्र अंकित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.