Pilibhit News: साधु ने पंखे से लटककर दी जान, धार्मिक स्थल के पास दी गई समाधि
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर संवाददाता। लंबे समय से बीमार चल रहे एक साधु ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नागा अखाड़े के कई साधु संत पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद धार्मिक स्थल परिसर में साधु के शव को समाधि दे दी गई। वह नागा अखाड़ा से जुड़े हुए थे। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर के पास धार्मिक स्थल मौजूद है। धार्मिक स्थल पर साधु गोपालदास पुरी साधु रहते थे। शुक्रवार को उनका शव धार्मिक स्थल परिसर में बने कमरे में पंखे से अंगोछे के सहारे लटका मिला। जानकारी लगते ही खलबली मच गई। सूचना पर थाना माधोटांडा पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। आस पड़ोस के काफी लोग धार्मिक स्थल पर एकत्र हो गए। जानकारी लगते ही साधु के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि साधु गोपालदास पुरी मूल रूप से बिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.