Pilibhit News: सात वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने की अश्लीलता, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: कलीनगर। कमरे में टीवी देख रही बच्ची के साथ एक किशोर ने अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर बच्ची की मां पहुंच गई। इस पर किशोर भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि चार सितम्बर को उसकी 7 वर्षीय बेटी जेठ के नाबालिग बेटे के साथ घर के कमरे में टीवी देख रही थी। आरोप है इस दौरान जेठ के बेटे ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के चिल्लाने पर आंगन में सो रही उसकी मां दौड़कर कमरे में पहुंची। उन्होंने देखा कि किशोर बच्ची के साथ अश्लीलता कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर किशोर भाग गया। महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.