पीलीभीत, नवम्बर 16 -- दहेज उत्पीड़न का आरोप Pilibhit News: पूरनपुर। दहेज न देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायनपुर निवासी रंजीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी जसकिरन कौर की शादी 5 फरवरी 2022 को अर्शदीप सिंह निवासी भूगचरी डांडिया थाना खटीमा उत्तराखंड के साथ की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले जस किरन कौर को दहेज में कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति अर्शदीप सिंह ने रुपए न देने पर विवाहिता जस किरन कौर के साथ मारपीट की और उसके कान से सोने की कुंडल निकल लिए। आरोप है इससे पहले भी ससुराल वाले विवाहिता के जेवर गिरवी रख चुके हैं। उसके बाद पति अर्शदीप सिंह बिना बताए विदेश चला गया। उसके जाने के बाद ससुराल प...