Pilibhit News: सात बीघा खेत की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दहेज में सात बीघा खेत की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट की गई। गजरौला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गजरौला कलां थाना क्षेत्र के जस्सीपुर जमुनिया निवासी किरन देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी एक मार्च 2025 को कल्याणपुर नौगवां निवासी मनोज कुमार से हुई थी। पिता ने शादी में करीब चार लाख रुपये खर्च कर बाइक, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, सोफा, डबल बेड, अलमारी, सोने की अंगूठी और पीतल के बर्तन दिए थे। इसके बावजूद पति मनोज, ससुर मोहन लाल और सास मुन्नी देवी सात बीघा खेत लिखवाने का दबाव बनाते थे। पीड़िता के मुताबिक, खर्चे के मुकदमे में समझौते से इनकार करने पर पति ने 12 सितंबर 2026 को मारपीट की। डायल 112 पर पुलिस पहुंची तो ससुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.