Pilibhit News: सात छात्र-छात्राओं के जारी किए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र
पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र बीसलपुर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को आयोजित कैंप में ब्लॉक के 42 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर गठित चिकित्सकों के पैनल ने बच्चों में दिव्यांगता का परीक्षण किया। कैंप में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. संजीव कुमार, डॉ.सुरभि सिंह, डॉ.प्रवीन शर्मा, डॉ. सचिन प्रजापति ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता परीक्षण किया। परीक्षण के बाद सात छात्र-छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के स्पेशल एजुकेटर अंकुर भटनागर, विजय कुमार गुप्ता, सुरें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.