Pilibhit News: सात ग्राम पंचायतों में सीएससी के अतिरिक्त कक्ष का निर्माण अधूरा मिलने पर मिला नोटिस
पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीपीआरओ ने कामन सर्विस सेंटर के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर सात ग्राम पंचायतों के निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समीक्षा के दौरान मामला सामने आने पर खासी नाराजगी व्यक्त की गई है। इन सभी को तत्काल निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
निर्माण कार्य की स्थिति राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य की स्थिति जानने के लिए डीपीआरओ रोहित भारती ने समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि कई ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इस बारे में कई बार कड़े दिशा निर्देश दिए जा चुके थे। पिछले तीन माह की अतिरिक्त समयावधि बीतने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.