पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत Pilibhit News: पीलीभीत। साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के लिए थाना सुनगढ़ी और कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने कुल 25 मामलों में पीड़ितों की दो लाख सत्ताइस हजार तीन सौ तिरानवे रुपये की धनराशि वापस कराई है। इनमें सुनगढ़ी पुलिस ने आठ मामलों में 46 हजार आठ सौ चौवन रुपये और कोतवाली पुलिस ने 17 मामलों में एक लाख अस्सी हजार पांच सौ उनतालीस रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए। सुनगढ़ी में एमआरएम पोर्टल के माध्यम से जबकि कोतवाली के मामलों में न्यायालय के आदेश पर धनराशि वापस कराई गई। थाना सुनगढ़ी की साइबर हेल्प डेस्क ने आठ शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अरशद हुसैन निवासी गोपाल सिंह मोहल्ला को 16 हजार रुपये, रवि प्रकाश चंद्रा निवासी मधुबन कॉलोनी को 2470 रुपये, अवधेश सिंह निवासी वल्लभनगर ...