पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधों के जरिए की गई ठगी के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ितों के रुपये खातों में वापस कर दिए हैं। पीड़ितों की कुल लगभग 1.49 लाख रुपये की धनराशि वापस कराई गई है।

पहला मामला साइबर क्राइम थाना पुलिस पर दर्ज एनसीआरपी साइबर पर मिली शिकायत के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से रिटायर्ड प्रधान सहायक शैलेन्द्र सक्सेना पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी मोहल्ला सरायखाम के खाते से 15 अप्रैल 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने फोन हैक कर 99 हजार नौ सौ निनयानवे रुपये निकाल लिए थे। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने तत्काल संबंधित बैंकों से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद कोर्ट ऑर्डर के माध्यम से पीड़ित की फ्रॉड हुई पूरी धनराशि उनके खाते में वापस कराई।

दूसरा मामला एक अन...