Pilibhit News: साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में गिरी बाइक, दो घायल
पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कलीनगर रोड पर सैंपल का कलेक्शन कर आ रहे बाइक सवार साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिर गए। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शहर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले बबलू कश्यप के बेटे हिमांशु एक पैथोलॉजी में काम करते हैं। सुबह वह मोहल्ले के ही पीयूष शर्मा को लेकर बाइक से कलीनगर क्षेत्र में सैंपल लेने गए थे। वापसी में मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक गिर गई। इसमें दोनों घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.