पीलीभीत, नवम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मेरा युवा भारत की ओर से फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल रैली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मरौरी ब्लॉक की प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने उनका स्वागत किया। रैली गांधी स्टेडियम से शुरू होकर छतरी चौराहा, छतरी चौराहे से गौहनिया चौराहा से पुनः गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। साइकिल रैली में जिले के युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण के अंतर्गत ठाकुरगंज में आयोजित हुआ "संडे ऑन साइकिल" इस मौ...