Pilibhit News: सांड़ के हमले से महिला घायल
पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: बीसलपुर। कितनापुर मार्ग पर सांड़ ने महिला पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी करन प्रसाद 50 सुबह कितनापुर मार्ग पर टहलने जा रही थी। तभी सामने से आ रहे सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Latehar News: महुआडांड़ में भालू के हमले से महिला गंभीर यह भी पढ़ें- Kausambi News: बेकाबू सांड़ का कहर, आधा दर्जन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.