पीलीभीत, सितम्बर 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। झाड़ियों के पास दीवार पर खड़ी एक किशोरी को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीलीभीत रेफर कर दिया।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी मिहीपाल की 16 वर्षीय पुत्री मोनी दीवार पर खड़ी थी। इसी दौरान झाड़ियों की ओर से आए सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद किशोरी के परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत में सुधार न होने पर उसे पीलीभीत रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...