Pilibhit News: सवा लाख क्यूसेक पानी से उफनाई शारदा, फिर मंडराया बाढ़ का खतरा
पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बीच बनबसा बैराज से मंगलवार को करीब सवा लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़े जाने से ट्रांस शारदा क्षेत्र में नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। शारदा के तेवर तल्ख होते ही तटीय गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। नदी का पानी गांवों की ओर बढ़ने लगा, लेकिन आबादी तक पहुंचने से पहले ही वापस लौट गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, मगर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार को शारदा का बहाव बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में ग्रामीण नदी की स्थिति पर नजर बनाए रहे। पानी बढ़ने से खेतों और निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि पहाड़ों में बारिश जारी रही और बैराज से लगातार पानी छोड़ा गया तो नदी का जलस्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.