पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बनबसा बैराज से शुक्रवार को करीब सवा लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बताया जा रहा है कि यह पानी देर शाम तक हजारा क्षेत्र में पहुंच सकता है। नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना से ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ गई है। एक दिन पहले ही हजारा क्षेत्र के शास्त्रीनगर और हजारा गांव से बाढ़ का पानी उतरा था। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए घरों में जमा पानी और गंदगी की सफाई शुरू की थी। अब बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों को दोबारा बाढ़ की आशंका सताने लगी है। बताया गया कि सुबह तक बनबसा बैराज से करीब 98 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा जा रहा था। इसके बाद पानी की मात्रा बढ़कर करीब सवा लाख क्यूसेक हो गई। लगातार बढ़ रहे डिस्चार्ज के चलते ...