Pilibhit News: सर्पदंश से महिला की मौत
पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 35 वर्षीय रजनी मौर्य पत्नी वीरेंद्र कुमार गुरुवार सुबह खेतों पर घास काटने गई थीं। घास काटते समय महिला को सांप ने काट लिया। भ्रांतिवश महिला को झाड़ फूंक करने वाले के पास ले जाया गया। जहां पर महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। एसओ गौतम सिंह ने बताया कि जगतपुर में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.