पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बारिश और उमस के मौसम के साथ जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी सांप के काटने के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मई में जहां सर्पदंश के दो मरीज पहुंचे थे, वहीं जुलाई में यह संख्या बढ़कर 15 हो गई। अगस्त में अब तक 10 से अधिक मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं। बारिश के मौसम में सांप काटने के मामले बढ जाते हैं। सीएचसी के अलावा मेडिकल कॉलेज में भी काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मई में सर्पदंश के दो मरीजों को उपचार दिया गया था। जून में मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। जुलाई में 15 मरीज अस्पताल पहुंचे। अगस्त में भी अब तक 10 से अधिक मरीज सर्पदंश के बाद इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। इस तरह मई से अगस्त के बीच करीब 35 से...